भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर समर्थकों ने  थामा कांग्रेस का “हाथ”… 

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- यूपी के अयोध्या जिले के रकाबगंज स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद प्रत्याशी के लिए आवेदन भी किया अग्रसेन वार्ड से मोहम्मद इमरान बा उनकी पत्नी सबीना बानो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी पहुंची और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अग्रसेन वार्ड से महिला प्रत्याशी के तौर पर सबीहा बानो ने अपना आवेदन कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष वेद कमल सिंह को दिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष वेद कमल सिंह ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर अग्रसेन वार्ड से मोहम्मद इमरान की पत्नी सबीहा बानो और दूसरा आवेदन पुरुषोत्तम नगर वार्ड से कृष्ण प्रताप की पत्नी पार्षद पद के लिए वहां से आवेदन किया है हमारे पास आज 2 आवेदन आए हैं जो नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए आवेदन किए हैं भाई वैद्य कमल सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से नवयुवक काफी प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे और कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करने का काम कर रहै है। वही वेद कमल सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए हमारे पास दो आवेदन आ चुके हैं और अयोध्या नगर निगम के 60 वार्डों में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रही है।

REPORT-  AZAM KHAN… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…