CBSE परीक्षा में स्वेच्छा ने दिखाया “करिश्मा”….

UP Special News करियर

लखनऊ(जनमत):- सीबीएसई द्वारा कक्षा दस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। परीक्षा में लखनऊ पब्लिक स्कूल(LPS) की छात्रा स्वेच्छा सिंह  ने 96.6% नंबर ला कर स्कूल का नाम रोशन किया| स्वेच्छा सिंह  राजधानी लखनऊ के लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। स्वेच्छा सिंह  ने 600  में से 582  नंबर प्राप्त हुए हैं| स्वेच्छा सिंह  के सीबीएसई परीक्षा में अच्छे नंबर आने की खबर ने उनके माता-पिता तथा शिक्षकों के साथ ही पूरे जिले के लोगां का सीना गर्व से भर दिया।

 

स्वेच्छा सिंह  के पिता एस.पी. सिंह मुख्य टिकट निरीक्षक /मुख्यालय /पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ में पोस्टेड है| स्वेच्छा सिंह  ने कहा कि उन्होने परीक्षाओं में मेहनत की थी, अच्छा परिणाम आने की संभावना थी लेकिन इतना अच्छा रिजल्ट आएगा इसकी उन्हे उम्मीद नहीं थी। उन्होने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिला।  स्वेच्छा सिंह  के पिता एस.पी. सिंह ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि स्वेच्छा पढाई  में हमेशा अव्वल रही है। उन्होने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

Posted By:- Amitabh Chaubey