राज्य के विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री होंगी चांसलर :-

UP Special News

बंगाल(जनमत) :- बंगाल में अब राज्य सरकार के विश्वविद्यालय की सीएम ममता बनर्जी चांसलर होंगी. जल्द ही कैबिनेट में इस पर बिल लाने को कहा जाएगा. पिछले कुछ दिनों से  विश्विद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर बंगाल में रस्साकसी की खबरें सामने आई थीं.  राज्यपाल की शक्तियां कम करने के लिए ममता सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है |पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जल्द ही राज्यपाल की जगह राज्य के विश्वविद्यालयों की चांसलर बन जाएंगी. बंगाल  के विधानसभा में जल्द ही इसे लेकर संशोधन बिल पेश किया जाएगा. प्रदेश के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने बताया कि गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है |जल्द ही सीएम ममता बनर्जी बनेगी राज्य सरकार विश्वविद्यालय की चांसलर |

Posted By – vishal mishra