नवागत सीडीओ गौरव सिंग सोगरवाल ने कार्यभार संभाला

UP Special News

महराजगंज (जनमत):- महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी का पद गौरव सिंह  सोगरवाल ने ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा है कि सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन कराया जाएगा। पात्रों का योजनाओं का लाभ देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा।

वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अपनी सर्विस की शुरुआत असिस्टेंट कमांडेंट से की थी। यहां पर आने से पूर्व वे मुख्यमंत्री के गृह जनपद में उप जिलाधिकारी सदर  रहे।

झांसी और अन्य जिलों में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के निवासी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभी सभी को मिले वे इसका पूरा ख्याल रखेंगे। जनता से जुड़ी योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra