अवैध संबंधों के चलते गयी दो की जान…

CRIME UP Special News

फिरोजाबाद (जनमत):-  फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण इलाके में अवैध संबंधों के चलते दो लो अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. जानकारी के मुतबिक प्रोपट्री डीलर पूरन सिंह और उनकी पत्नी के बीच विगत कई दिनों से मन मुटाव चल रहा था। दोनों की दो पुत्रियां हैं। एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों बेटियां तनु और करिश्मा ने जानकारी दी कि पापा और मम्मी में हर रोज झगड़ा होता था। बेटियों प्रेम प्रसंग को लेकर भी जानकारी दी। रविवार रात करीब तीन बजे से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। सुबह सात बजे पूरन कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर वापस आ गया। उसके बाद दोनों के बीच दोबारा झगड़ा हुआ। पूछताछ में बेटियों ने बताया कि मां ने उन्हें यह कहते हुए छत पर भेज दिया था कि वह पति से निबट लेगी। यह उनका आपस का मामला है। मामला बढ़ता देख छोटी बेटी तनु छत से नीचे उतर आई जिसके बीच बचाव करने में चोट आ गई।

इस दौरान बेटियों ने बताया कि उनकी मां के हाथ में तमंचा था और उन्होंने चार फायर किए थे। जिसमें दो गोली पिता के मारी और दो गोली स्वयं को मार ली। गोली लगते ही पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भिजवा दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला के पास घर में दो तमंचे और कारतूस रखे हुए थे। फिलहाल मामले को देखते हुए हर पहलु की जांच जारी है.

POSTED BY:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.