हवस का भूखा भेड़िया टेंपो चालक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार….

UP Special News

अलीगढ  (जनमत) :- अलीगढ के अकराबाद थाना क्षेत्र के नानाउ छर्रा मार्ग पर गुरुवार की देर रात दिल्ली से लौटी एक महिला के साथ ऑटो चालक व् उसके दो अन्य साथियों ने सड़क पर चलते टैंपू में सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला से 20 हजार रुपए, सोने की जंजीर और कोने के कुंडल लूट उसे गांव में सड़क किनारे नग्न अवस्था में फेंक गए। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने महिला के साथ चलते टैंपू में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना का 24 घण्टे में खुलासा कर टेंपो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले हवस के भूखे भेड़िये टेंपो चालक को पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल आरोपी के कब्जे से महिला के साथ गैंगरेप में इस्तेमाल किया टेंपो सहित महिला का सामान व अवैध असलाह भी बरामद हुआ है।

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र में गुरुवार की देर रात थाना क्वार्सी क्षेत्र के रजा नगर निवासी यूसुफ टेंपो चालक और उसके दो अन्य साथियों ने चलते टेंपो में दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 निवासी एक महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को हवस के भूखे भेड़ियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। सड़क पर दौड़ते टेंपो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले टेंपो चालक युसूफ पुत्र अनीस को थाना अकराबाद क्षेत्र के नानऊ पुल के पास मुखबिर की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में पहचान होने के बाद पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की गई थी। पुलिस टीम को देख महिला के साथ गैंग रेप करने वाला आरोपी टेंपो चालक पुलिस को देख मौके से भागने लगा जिसके बाद मौके से भागते हुए आरोपी टेंपो चालक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा फायर किया गया। पुलिस के असलाह से निकली गोली आरोपी के पैर में जा लगी। इसके बाद देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली की महिला के साथ हुई इस सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात का पुलिस टीमों के द्वारा 24 घंटे के अंदर खुलासा किया गया है। वहीं महिला के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी टेंपो चालक युसूफ को देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के दौरान उसके कब्जे से गैंगरेप में इस्तेमाल किया टेंपो सहित महिला से लूटी गई नकदी और आभूषण ओर अवैध असलाह भी बरामद किए गए हैं। जबकि मुठभेड़ के दौरान दो संदिग्ध आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा दे मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने गोली लगने से घायल गैंगरेप के आरोपी को उपचार के लिए हायर सेंटर जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वही गोली लगने से घायल आरोपी से पुलिस द्वारा मौके से फरार हुए दोनों संदिग्धों के बारे जानकारी जुटाते हुए पुलिस टीमों के द्वारा लगातार कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

V/0- आपको बता दें थाना अकराबाद इलाके के एक गांव निवासी गैंगरेप की शिकार पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया कि वह थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। फिलहाल दिल्ली के मयूर विहार फेस-2 की हाल निवासी हैं। जो दिल्ली से करीब 5:30 बजे रोडवेज बस में सवार होकर अलीगढ़ के लिए चली थी। जिसके बाद देर रात करीब 10:00 बजे वह अलीगढ़ के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची थी। अलीगढ़ रोडवेज बस अड्डे से अकराबाद क्षेत्र के गांव अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा भाड़े पर एक टेंपो बुक किया था। टेंपो मैं उसके अलावा ऑटो चालक समेत 3 लोग और मौजूद थे। जिसमें एक व्यक्ति टेंपो से रास्ते में उतर गया। आरोप है कि इस दौरान थाना अकराबाद क्षेत्र के नानऊ इलाके में पहुंचते ही चलते ऑटो में टेंपो चालक और साथ में दो मौजूद अन्य लोगों के द्वारा उसके साथ बारी बारी से टेंपो में गिराकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED:- ANKUSH PAL…