महराजगंज पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

CRIME UP Special News

महराजगंज (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने चांदी का आभुषण बरामद किया है। वहीँ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  दरअसल महराजगंज जिले के बरगदवा थान क्षेत्र के पिपरा गाव में 14 दिसम्बर को परिवार के लोग शादी में बाहर गए थे।

वही दूसरी तरफ एकांत घर को चोरो ने पूरा खंगाल डाला|वहीँ जब शादी समारोह से परिजन घर वापस आये और घर के समान को बिखरा देखा तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गयी| जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच मामले की जांच शुरू कर दी|

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए उसी गाव के 21 वर्षीय रामकृपाल नाम के लड़के को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण और नगदी भी पुलिस ने बरामद कर ली है और प्रकरण में विधिक कार्यवाही की जा रही है|

Posted By:- Amitabh Chaubey