हरदोई पहुंचे राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने विपक्ष पर साधा निशाना

UP Special News

हरदोई (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने तमाम दलों को लेकर बनाए जा रहे गठबंधन को महा ठग बंधन बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ठग बंधन को जान चुकी है।उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार ने इतना काम किया है और उसी काम के सहारे जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएगी और इस बार भाजपा 350 के पार के नारे के साथ दोबारा सत्ता में लौटेगी।

हरदोई पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भाग लिया।उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देश भर में 75 लाख किलो प्लास्टिक इकट्ठी करने का जो संकल्प है वह पूरा किया जा रहा है। उन्होंने प्रियंका गांधी के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत बेटी हूं लड़ सकती हूं को लेकर बयान देते हुए कहा कि प्रियंका उनकी माता और उनके भाई को किसी ने रोका नहीं है चुनाव लड़ रहे हैं लड़ते रहें लेकिन प्रियंका को चुनाव के समय नहीं बल्कि लगातार काम करते रहना चाहिए।

सपा कांग्रेस गठबंधन पर मंत्री ने कहा कि गठबंधन किसी का भी हो यूपी में पुनः भाजपा सरकार बनेगी। केजरीवाल के अयोध्या आने पर उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश व देश के नेताओं को सबको मंदिर अच्छे लगने हैं सब मंदिर जा रहे हैं। आज चुनाव आ रहा है तो नेताओं को भगवान श्री राम और बजरंगबली ठीक लगने लगे हैं।ओमप्रकाश राजभर और सपा के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि एक महा ठग बंधन 2019 में हुआ था ओपी राजभर अलग थे और ऐसा ही एक बार फिर ठग बंधन होने जा रहा है लेकिन जनता बहकावे में नहीं आने वाली।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar