मोहित की बिहार में कर दी गयी हत्या…

CRIME UP Special News

चंदौली (जनमत):- खबर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया कोतवाली  के भभौरा गांव से जहा मोहित यादव की लाश आते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मोहित यादव लालबहादुर यादव शनिवार को सुबह  गायब हो गया था।

जिसकी सूचना परिजनो ने पुलिस को दे दी थी। लेकिन अगले दिन बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में उसकी लाश बरामद हो  गयी। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों सहित गांव वालो म़े कोहराम मच गया। परिजनो के अनुसार  मोहित यादव चकिया कस्बे में शुक्रवार को सुबह कपडे के खरीदारी के लिए गया था।

जिसको ब्लाक के आस पास 10:30के करीब कुछ लोगों  ने देखा था। उसके बाद से वह गायब था। परिजनो ने रामपुर चौकी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दिया गया था। लेकिन वह तो नही मिल सका चैनपुर बिहार में उसकी लाश बरामद हो गयी। जिसके गले पर चोट के निशान मौजूद था। बिहार पुलिस ने शव के पीएम के बाद परिजनो को सौप दिया।

Posted By:-Umesh Singh