सांसद अफजार अंसारी के पिता सुबहानुल्लाह अंसारी और माँ राबिया बेगम की मनी पुण्यतिथि

UP Special News

मुहम्मदाबाद(जनमत):- सांसद अफजाल अंसारी के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के पूर्व चेयरमैन प्रमुख समाजसेवी सुबहानुल्लाह अंसारी की 16वीं पुण्यतिथि व उनकी माता राबिया बेगम की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को यूसुफपुर के काली बाग स्थित कब्रिस्तान में उनके कब्र पर फूलो की चादर चढाकर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पुण्यतिथि पर सुबह में नगर सहित क्षेत्र की मस्जिदों, मदरसों व उनके आवास यूसुफपुर फाटक में कुरानख्वानी की गयी। इस मौके पर गरीब व असहाय को खाना खिलाकर कंबल वितरण किया गया। स्व. सुबहानुल्लाह अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि वह गंगा-जमुनी संस्कृति के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में लगा दिया। मुसीबत में पड़े व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति-धर्म का हो, उसकी मदद करने से पीछे नहीं हटे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, उमाशंकर सिंह कुशवाहा, विजय यादव, मुन्ना यादव पूर्व प्रमुख रामायण सिंह यादव, रामकृत सिहं यादव, विरेन्द्र यादव, नगर पालिका जमानिया के चेयरमेन एहसान मलिक, नपा चेयरमेन शमीम अहमद, बहादुरगंज चेयरमैन रियाज अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदानन्द राय, शम्भू सिंह अकेला, मंसुर अंसारी, मन्नु अंसारी, फेकू सिंह गांधी, अजमल सूफी, ताबिस अकरम, बलिराम पटेल, गामा राम, जयगोबिंद राय आदि मौजूद रहे।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Amitesh Singh