पुलिस की गिरफ्त से दूर है “कोख के सौदागर”…

UP Special News

देश-विदेश (जनमत) :- कोख के सौदागर गैंग डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता गिरोह चलाते हैं। गैंग के सदस्य आनंद राहुल सारस्वत के दिल्ली से पकड़े जाने पर पता चला कि दोनों बंगलूरू में है। डॉ. विष्णुकांत का क्लीनिक नोएडा में था। अस्मिता नेपाल की है।  कोख के सौदागर गैंग के मास्टरमाइंड डॉ. विष्णुकांत और उसकी पत्नी अस्मिता अब तक आगरा पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों की तलाश में पुलिस बेंगलुरु गई थी। उससे पहले वे ठिकाना बदल चुके थे। वहां से पुलिस खाली हाथ लौट आई है।

अब पुलिस उनकी नई लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने 19 जून को कोख के सौदागर गैंग की फरीदाबाद की नीलम, रूबी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गैंग नेपाल में बच्चों को बेचने का काम कर रहा था। विष्णुकांत मूलरूप से बेंगलुरु का है। गिरोह के सदस्य पकड़े जाने के बाद अस्मिता को लेकर बेंगलुरु चला गया था। लोकेशन का पता लगने के बाद एक महीने तक पुलिस बंगलूरू नहीं गई। इस बीच उन्होंने ठिकाना बदल लिया। पुलिस उन बच्चों का भी पता नहीं कर पाई है जो इस गिरोह ने बेचे हैं। हालाँकि पुलिस की तरफ से त्वरित कार्यवाही किये जारी रहेने की बात भी कही जा रही है.

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat News.