चंद्रयान-3 अभियान पर रखा गया अस्पताल में पैदा हुए “7 बच्चों का नाम”…  

UP Special News

गोरखपुर (जनमत):- भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया जहां एक तरफ भारत के पूरे विश्व में एक मिसाल कायम की वहीं इस यादगार पल को लोगों ने अलग-अलग तरीके से अपनाया है। इस ऐतिहासिक क्षण में पैदा हुए बच्चों का नाम भी लोगों ने चंद्रयान 3 के अभियान से जोड़कर रखना शुरू कर दिया है।

भारत में 23 अगस्त को एक इतिहास रचा चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 को लॉन्च करके पूरे दुनिया में अपना डंका बजा दिया इस पल को लोगों ने यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए हैं 23 अगस्त की शाम 6:04 पर जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर इतिहास रचते हुए लॉन्च हो रहा था उसे वक्त गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में 7 बच्चों ने जन्म लिया इन बच्चों के अभिभावकों ने इन बच्चों का नाम चंद्रयान तीन अभियान से जोड़कर रखा है जिला महिला चिकित्सालय के सिंक ने जानकारी देते हुए बताया की इतिहास इस ऐतिहासिक क्षण को जीवन भर याद रखने के लिए और खुद पर व देश पर गर्व करने के लिए पैदा हुए बच्चों का नाम चंद्रयान-3 अभियान से जोड़कर रखा गया है।

जिला महिला अस्पताल में एक नवजात बच्ची को जन्म देने वाले महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस वक्त उनकी बिटिया ने धरती पर पर रखा ठीक उसी समय चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर खुद को स्थापित किया इसलिए हम लोगों ने अपनी बिटिया का नाम चांदनी रख दिया है। गौरतलब है इसी अस्पताल में एक दंपत्ति को जुड़वा बच्चे हुए। जिनमें एक बेटा और एक बेटी थी बच्चों के पिता ने कहा कि उन्होंने इस गौरवमय पल को यादगार बनाने के लिए बेटे का नाम चंद्रयान और बेटी का नाम चांदनी रखा है।

REPORT- AJEET SINGH..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..