नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुँचे अपने गृह जनपद

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल आज अपने गृह जनपद अयोध्या पहुँचे । सहादतगंज बाईपास पर बसपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि मायावती ने एक कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है | वह जिम्मेदारी तन मन से निभाएंगे, नगर निगम चुनाव व लोकसभा चुनाव को लेकर विश्वनाथ पाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, बहुजन समाज पार्टी जीतेगी, अच्छा प्रदर्शन करेगी और मायावती प्रधानमंत्री बनेगी।

अयोध्या में राम पथ चौड़ीकरण के जद में आ रहे पीड़ित व्यापारियों को लेकर कहा कि व्यापारियों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।शहर का विकास हो रहा है अच्छी बात है लेकिन किसी की जमीन जा रही है तो उसको उसका मुआवजा मिलना चाहिए, विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रदेश का पाल समाज ओबीसी व सर्व समाज बसपा के साथ है। सर्व समाज बसपा के साथ था बसपा के साथ है तभी 2007 में मायावती मुख्यमंत्री बनी थी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर बसपा की बड़ी तैयारी है। मायावती ने 2 अक्टूबर को ही मीटिंग कर संदेश दे दिया था कि निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Reported By :- Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra