बिना मास्क आश्रम के मंदिर में भगवान के दर्शन नही

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी में संतो की कोरोना संक्रमण को रोकने की बड़ी पहल की है। इस पहल में संत ने आश्रम के बाहर नोटिस चिपका कर लगाया गया हैं।नोटिस में लिखा गया है कि बिना मास्क आश्रम में प्रवेश नही।

बिना मास्क आश्रम के मंदिर में भगवान के दर्शन नही।बिना मास्क के आश्रम में संत समागम नही, आश्रम में आना है तो कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। रामनगरी के हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर में द्वार के बाहर नोटिस लगाई गई है।बिना मास्क आश्रम में प्रवेश नही हैं।

जिसकी जानकारी देते हुए आश्रम के महंत जगतगुरु रामदिनेशचार्य ने बताया कि मानवता को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जहां पूरे देश मे वैश्विक महामारी में लोगो की मौत हुई।अदृश्य महामारी से लड़ाई।महंत जगतगुरु रामदिनेशचार्य ने बताया निश्चित रूप से वैश्विक महामारी है।जिस तरह दूसरे लहर में लोगो की मौत हुई है।और बीमारी से ज्यादा खतरनाक यह था कि लोग सजग हो नही हो पाए।

जब सजग हो पाते तब लोगो ने अपने लोग को खो दिया।निश्चित रूप से यह अदृश्य महामारी है जिसका सामना हम मास्क, सेनिटाईजर से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम के बाहर बोर्ड लगा दिया गया है। हम सुरक्षित रहेंगे,जीवन सुरक्षित रहेगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan