दाल व्यापारी की दुकान में मुनीम को बंधक बनाकर डेढ़ लाख लूटे

UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई शहर में लूट और चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने एक नए अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दाल व्यापारी की दुकान में ग्राहक बनकर तीन बदमाश घुसकर मुनीम को बंधक बना लिया।

जिसके बाद डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम  देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। कोतवाली शहर के नघेटा रोड निवासी संजय गुप्ता दाल कारोबारी हैं।इनकी दुकान पर शुक्रवार को मुनीम मुकेश राठौर बैठे हुए थे ।उसी समय तीन बदमाश पैदल दुकान में ग्राहक बनकर आए।

                                                                               (मुकेश राठौर,मुनीम)

जहां पर उन्होंने पहले तो अरहर व मूंग की दाल का नमूना लिया। जिसके बाद तीनों बाहर निकल कर आ गए। फिर दोबारा दुकान में घुसकर मुनीम मुकेश राठौर को असलहो के बल पर उनके हाथ बांध दिए और दुकान से डेढ़ लाख रुपए की नगदी लूट ली जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इससे शहर कोतवाल जगदीश यादव व सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे।

इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें तीनों बदमाशों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं ।हालांकि इस मामले में एसपी अजय कुमार के मुताबिक जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीरें मिली हैं जांच की जा रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar