एक दिन भाजपा वाले पिज्जा और बर्गर भी करवा देंगे “बंद”….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार देर रात अचानक कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग फैशन क्या होता है, यह नहीं जानते। इनका बस चलेगा तो एक दिन पिज्जा और बर्गर भी बंद करवा देंगे।दरअसल, मथुरा से लखनऊ जाते वक्त अचानक देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे। यहां के बाद वह थोड़ी देर के लिए पार्टी कार्यालय रुके। यहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मीडिया से मुखातिब हुए।

इस बीच उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी के लोग फैशन नहीं समझते। इनको फैशन से कोई मतलब नहीं है। नई पीढ़ी क्या चाहती है वो भी उन्हें नहीं मतलब। भारतीय जनता पार्टी को मौका मिल जाए तो यह नई पीढ़ी जो वॉट्सएप कर रही है, चला रही है, देख रही है, उसको भी देख ले। भाजपा नहीं चाहती कि नौजवान आगे बढ़े, अपनी समझ से रहें, अपनी समझ से जीवन जिएं। अखिलेश ने कहा कि एक दिन आएगा भाजपा बर्गर बंद करा देगी। भाजपा पिज्जा बंद करवा देगी। कहेगी यह नूडल्स चीन के हैं, यह भी बंद करो। इसीलिए ऐसे विचार आप सुनते हो फटी जींस। विदेश से ही हमारे लोग तो सीख रहे हैं। नई पीढ़ी यदि अमेरिका से मुकाबला करना चाहती है, तो भारतीय जनता पार्टी को खुश होना चाहिए। अरे किसी को पहनना है कुछ भी पहने। आप बाजार में लाने क्यों दे रहे हो। भारतीय जनता पार्टी के स्वदेशी मंच के लोग कहां है। यह जींस विदेश से ही आ रही होगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…