अयोध्या के प्रभारी मंत्री पहुचे “रामलला के दरबार”….

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :– उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूरा होने पर जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी हनुमानगढ़ी से पदयात्रा कर रामलला के दरबार में पहुंचे।राम जन्म भूमि में दर्शन और पूजन किया।प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। फैजाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद पहुंचे राम की नगरी।हनुमानगढ़ी में टेका माथा। हनुमानगढ़ी से राम जन्म भूमि तक अधिकारियों के साथ किया पद यात्रा। किया राम जन्म भूमि का दर्शन और पूजन। अयोध्या पहुंचे नीलकंठ तिवारी ने कहा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी जी प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश के हर पक्ष का विकास हो रहा है संपूर्ण प्रदेश बने समृद्धशाली प्रदेश के लोग रहे खुशहाल। इस भाव के साथ हनुमानगढ़ी से राम जन्म भूमि दर्शन करने पैदल आया हूं। अयोध्या बनेगी विश्व की सबसे सुंदर नगरी।

इसके लिए  ग्लोबल टेंडर हो चुका है। आगामी दिनों में  एक नया स्वरूप बनते हुए दिखाई देगा। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नियमित कर रहे हैं समीक्षा। उत्तर प्रदेश की है उपलब्धि।उत्तर प्रदेश मॉडल की होती है चर्चा।विकास उद्योग और चिकित्सा अपराध मुक्ति क्षेत्रों में होती है योगी मॉडल की चर्चा। 4 साल में हुआ है उत्तर प्रदेश में परिवर्तन।पूर्व में उत्तर प्रदेश को उपेक्षित रखा जाता था उत्तर प्रदेश को एक नंबर पर देखा जा रहा है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL… 

REPORT- AZAM KHAN…