संगठन मां की तरह है, दायित्वों का करेंगे निर्वहन: शिव प्रताप शुक्ला

UP Special News

गोरखपुर (जनमत):- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बने पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि जिस तरह हम भारत माता को माता की तरह पूछते हैं उसी तरह संगठन यानी भाजपा कार्यकर्ताओं की मां की तरह है हम इसकी पूजा करते हैं| उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए जी-जान से जुटे रहते हैं| शीर्ष नेतृत्व ने जो सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करने का प्रतिफल दिया है., उन दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा|

गोरखपुर के रहने वाले केंद्रीय पूर्व वित्त राज्य मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है| रविवार को सुबह उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया| लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया| भाजपा कार्यकर्ता शहर के गणमान्य नागरिक और शुभचिंतकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया|

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन के सभी वरिष्ठ लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दायित्वों का निर्वहन करेंगे| उन्होंने कहा कि भारत मां की तरह ही संगठन सभी कार्यकर्ताओं के लिए मां की तरह है| उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बना कर जो दायित्व दिया गया है उसका भी पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे|

Reported By:- Ajit Singh

Posted By:- Amitabh Chaubey