गांव गांव महिलाओं को जागरूक कर रही पुलिस

UP Special News

हरदोई (जनमत):- उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान के हरदोई में भी पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस महत्वपूर्ण मिशन को सफल करने के लिए गांव गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है। कई गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के साथ जागरूक किया जा रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी के द्वारा भी चौपालों में पहुंचकर न सिर्फ समीक्षा की जा रही है बल्कि अभियान की जमीनी हकीकत परख कर महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है।

महिलाओं बच्चियों व छात्राओं को जागरूक करने का कार्यक्रम जगह जगह गांवों में किया जा रहा है।यहां चौपाल लगाकर छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया जा रहा है।यहां बताया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।कहाकि शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey