पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया “खुलासा”…

CRIME UP Special News

सहारनपुर  (जनमत) :- यूपी के सहारनपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान थाना मंडी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. इसी क्रम में पुलिस ने  अवैध शस्त्र  फैक्ट्री चलने वाले गिरोह का खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक  हयात कालोनी खाताखेड़ी वुडन सिटी के  नवनिर्मित मकान में अवैध थ्री-फोर्थ  रायफल / कंट्री मेड पिस्टल/तमंचे बनाने की फैक्ट्री को चलाते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं.  इसी के साथ ही मौके से 23 कंट्री मेड पिस्टल/ तमंचे 315/312बोर, 07 रायफल डबल बैरल कंट्री मेड, 02 रायफल 315 बोर, एक डबल बैरल 315 बोर, के साथ 94 निर्मित एवं अर्धनिर्मित असलाह और एक बड़ी व दो छोटी वेल्डिंग मशीन, छोटी खराद मशीन, ग्लेंडर मशीन, 46 कारतूस जिंदा 312 बोर सहित अन्य उपकरण बरामद कियें गएँ हैं.

वहीँ मौके से तीसरा अभियुक्त शफीक फरार हो गया है। शफीक के नाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तमंचे बिकते हैं। इसी के साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को  गिरफ्तारी कर लिया है और प्रकरण में थाना मंडी में विधिक कार्रवाई की जा रही है साथ ही आगे भी ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेने की बात कही जा रही है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…