राम मंदिर में छठे दीपोत्सव पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- धर्म नगरी अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ इस वर्ष का छठे दीपोत्सव को बेहद खास रूप में मनाए जाने की तैयारी है। अयोध्या के सरयू घाट से लेकर सभी प्रमुख मठ मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है तो वहीं इस बार भी सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में भगवान श्री राम माता जानकी व लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचेंगे| जहां उनका स्वागत के बाद राज्याभिषेक का आयोजन किया जाएगा।वहीं अयोध्या के छठे दीपोत्सव पर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। जिसके लिए 15 लाख दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी व सरयू तट के किनारे तट 37 घाटों पर दीप जलाए जाने के लिए 18 हजार वालंटियर को तैयार किया गया है।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से दीपोत्सव राम नगरी में मनाया जा रहा है| 23 अक्टूबर को इस बार छठवां दीपोत्सव मनाया जाएगा दीपोत्सव की सफलता के लिए पूजन कर हमने देवी देवताओं से आशीर्वाद मांगा है हमारा दीपोत्सव सर्वश्रेष्ठ से संपन्न हो अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि इस बार 15 लाख दीपक जलाए जाएंगे जिसमें 18 हजार वॉलिंटियर्स दीपोत्सव के दरमियान दीप प्रज्वलित करेंगे कुलपति ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने जनसहभागिता का भी आह्वान किया है उसमें भी हमें सहयोग प्राप्त हो रहा है|

इसके अलावा दीपोत्सव में सहभागिता को लेकर अवध विश्वविद्यालय में लोग अपनी सहभागिता दे सकते हैं यानी कि दीपोत्सव को लेकर दीपक तेल बाती और मोमबत्ती दीपोत्सव के लिए अवध विश्वविद्यालय पर दे सकते हैं साथ ही कुलपति ने कहा कि एक मोबाइल एप बनाया है जिसमे दीपों के कार्यक्रम को जनता के माध्यम तक लाइव अपडेट के जरिए पहुंचाया जाएगा ताकि पूरी देश दुनिया के लोग इससे जुड़ सकें।

वही रामवल्लभा कुंज के अधिकारी महंत राज कुमार दास ने कहा कि 2022 का दिव्य दीपोत्सव का आगाज हुआ है दीपक तो अयोध्या में कई वर्षों से होता चला आ रहा है दीपोत्सव के सफलता और अपने ही बनाए हुए रिकॉर्ड को पूरा प्राप्त करें ऐसी मनोकामना को लेकर पूजन अर्चन किया गया है महंत राजकुमार दास ने कहा कि दीपोत्सव महज एक त्यौहार नहीं अयोध्या की प्राचीनता और पौराणिक से जुड़ा हुआ एक पर्व है भगवान राम लला के आगमन पर अयोध्या वासियों ने पूरे अयोध्या में दीप जलाए थे।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey