उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले रेल कर्मचारी एवं कामगार हुए सम्मानित

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के 12 रेल कर्मियों को उनके द्वारा प्रदत्त अनुकरणीय रेल सेवाओं तथा उत्कृष्ट कार्यशैली के प्रदर्शन के लिए 05.10.22 को विजयादशमी के अवसर पर “अनाम प्रेम संस्था” द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। मुंबई की इस संस्था द्वारा सराहनीय रेल कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करके उनको प्रोत्साहित करने का उत्तम प्रयास किया जाता है और यह संस्था समय समय पर रेलवे, रक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने वाले कर्मियों एवम श्रमिकों को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव तत्पर रहती है|

दशहरे के अवसर पर इस संस्था के कार्यपालक आनंद सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती रीना आनंद सिंह द्वारा चारबाग,लखनऊ रेलवे स्टेशन पर आकर उल्लेखनीय सेवायें देने वाले 12 रेल कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उस के बाद इस सम्मान समारोह में सुश्री दानी,कांस्टेबल,रेलवे सुरक्षा बल,महिला वाहिनी,लखनऊ, सुधीर कुमार,हेल्पर,संकेत एवं दूर संचार विभाग,लखनऊ, ब्रजेश कुमार, ट्रैकमेंटेनर,लखनऊ, रामलखन, खलासी,मंडल कार्यालय,लखनऊ, आमिर ख़ान,सफाईवाला, चारबाग,लखनऊ, सुश्री लल्ली, सफाईकर्मी,परिचालन विभाग,चारबाग लखनऊ, रंजीत कुमार,कैरेज क्लीनर, वॉशिंग लाइन,लखनऊ,श्रीमती सोनालिका प्रकाश,मुख्य नर्सिंग अधीक्षक,मंडल चिकित्सालय,लखनऊ, बिंदेश्वरी प्रसाद, वेटर खलासी,लखनऊ,वृंदावन,वेटरखलासी, लखनऊ,श्रीमतीसुशीला,

प्वाइंट्समन,चारबाग,लखनऊ एवं सौरभ कुमार सिंह,केयरटेकर,सीपीएम.ऑफिस,चारबाग,लखनऊ को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।संस्था के कार्यपालक आनंद सिंह ने जानकारी दी कि रेलवे के कारण ही हम सभी अपने मित्रों और निज संबंधियों से भारत के किसी भी क्षेत्र में जाकर मिल पाते हैं एवं अनेक अवसरों और उत्सवों का सामूहिक रूप से उपस्थित होकर आनंद उठा पाते हैं।उन्होंने बताया कि विजयदशमी के दिन हम अपने लौह उपकरणों की पूजा करते है,किंतु आप रेलकर्मी असल में ऋषि हैं,जोकि एक तपस्वी की भांति इन लौह पटरियों की देखभाल बिना किसी अपेक्षा के वर्ष पर्यन्त करते हैं। इसीलिए यह पर्व आज हमें यहां तक लाया है,ताकि हम आप रेलकर्मियों को सम्मानित करके अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकें।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने इस संस्था की सराहना करते हुए अवगत कराया कि अनाम प्रेम संस्था द्वारा, उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले रेल कर्मचारियों एवम श्रमिकों को सम्मानित करने का एक अत्यंत सराहनीय उत्तम मानव सेवा कार्य निःस्वार्थ भाव से किया जाता है।इस प्रकार की गतिविधियों के द्वारा जहां एक ओर जन जागरण करते हुए समाज के उत्थान का पुनीत कार्य किया जाता है वहीं दूसरी ओर उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मियों एवम श्रमिकों को प्रोत्साहित करते हुए उनके मनोबल में वृद्धि करने का प्रयास भी किया जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि रेलकर्मी निरंतरता से पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक परिस्थिति का सामना करते हुए अपनी अविराम सेवाओं का तत्परता से निर्वहन करते हैं,ताकि रेल का चक्र सदैव निर्बाध रूप से गतिमान रहे एवं राष्ट्र की सेवा में निहित रह सके। इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वी.एस.यादव, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक,श्रीमती रेखा शर्मा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) राहुल,सहायक आयुक्त,रेलवे सुरक्षा बल, आर.सी.जोशी, स्टेशन निदेशक आशीष सिंह सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रेखा शर्मा(वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) उत्तर रेलवे लखनऊ के द्वारा प्राप्त हुई|

Posted By:- Amitabh Chaubey