रेलवे सुरक्षा बल यात्रीयों की सहायता के लिए सदैव तत्पर

CRIME UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल का रेलवे सुरक्षा बल यात्रीयों की सहायता के दिशा में सदैव तत्पर और जागरूक रहते हुए अपनी प्रतिबद्ध एवं अनुशासित कार्य पद्धति के द्वारा अपनी श्रेष्ठ सेवाओं का प्रदर्शन करता है|  मंडल पर प्रतिदिन यात्रा करने वाली यात्री गाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा तथा सुगम यात्रा का विषय हो अथवा रेलवे द्वारा व्यापार करने वाले व्यापारियों के माल की सुरक्षा करने का विषय हो या किन्हीं विशेष परिस्थितियों में किसी अन्य प्रकार की सामाजिक कल्याणकारी गतिविधि की बात हो,मंडल का रेल सुरक्षा बल प्रत्येक परिस्थिति से सामंजस्य स्थापित करते हुए अविराम गति से एक सुनियोजित नीति का अनुसरण करते हुए अपना कार्य करता रहता है, इसी क्रम में अगस्त-22 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न अभियानों को संचालित करते हुए संपन्न किये  जाने वाले उल्लेखनीय  कार्यकलापों का संक्षिप्त ब्यौरा निम्नवत है :-

  1. अलार्म चैन पुलिंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 83 मामले दर्ज किये गए एवं 52 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा तथा 31 व्यक्तियों से रू. 21,400 का जुर्माना वसूला गया तथा शेष प्रकरण न्यायिक प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है|
  2. आपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 11 लड़के एवं 12 लड़कियों को सुरक्षित रूप से बचा कर अपना संरक्षण प्रदान करते हुए सभी बच्चो को सकुशल NGO के सुपुर्द किया गया|
  3. आपरेशन अमानत के तहत लगेज पुनः प्राप्ति की दिशा में कार्य करते हुए 19 केस दर्ज किये गए एवं जिनसे रु० 2,70,535/-मूल्य के लगेज की पुनर्प्राप्ति की गई | उक्त जानकारी रेखा शर्मा(वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) उत्तर रेलवे, लखनऊ के द्वारा प्राप्त हुई|

Posted By:- Amitabh Chaubey