प्रेमी-प्रेमिका की रिश्तेदारों ने कराई जबरन “शादी”…

UP Special News

जालौन (जनमत):- उरई जालौन की एक युवती अपनी बहन के घर कानपुर देहात गई थी। जहां वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। दोनों को मिलते हुए उसके रिश्तेदारों ने देख लिया, जिस पर उन्होंने लड़के और लड़की को पकड़कर शादी करा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला जालौन से जुड़ा हुआ है।

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम अभैपुर निवासी श्रीधर सिंह की पुत्री रेनू अपनी बड़ी बहन के यहां कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गई हुई थी। उसने अपने प्रेमी अंकित पुत्र सडू को मिलने के लिए बुलाया। दोनों रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर मिल रहे थे तभी बहन के पति को इसकी जानकारी हुई। वह घटना स्थल पर पहुंच गया।जीजा ने दोनों को एक साथ पकड़ा। जीजा ने दोनों को दोनों प्यार का इजहार करते हुए पकड़ लिया।

उसके बाद गांव के कुछ लोगों को बुला लिया और दोनों को पकड़ कर घर ले आए। इसके बाद लड़का और लड़की दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद दोनों की शादी करा दी। दोनों की शादी गांव के ही एक पुराने मंदिर में कराई गई। दोनों ही सजातीय हैं। पंचायत में किया गया फैसला लड़की के बहनोई ने लड़की की मां को उसके घर से बुलाया। उसके बाद लड़के के माता-पिता भी पंचायत में पहुंचे। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद शादी करा दी गई। दोनों पक्ष पहले से आपस में रिश्तेदार भी हैं और दोनों की जाति भी एक है। हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष से किसी भी तरह की कोई कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल शादी कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

REPORT- VISHNU PANDEY…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..