जेल में बंद महिला बंदियों ने भी रखा “करवाचौथ” का व्रत…

UP Special News

फतेहपुर (जनमत):- यूपी के फतेहपुर में पति के लंबी उम्र के लिए जेल में बंद महिला बंदियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा है जिसके लिए जेल प्रशासन ने महिलाओं के पूजा पाठ व खानपान की समुचित व्यवस्था की है। सबसे ख़ास बात यह है की जेल प्रशासन द्वारा एक अनोखी पहल की शुरुवात की है बंद महिला बंदियों के पति को फ़ोन के माध्यम से बात करके उन्हें करवाचौथ का व्रत तोड़वाने के लिए जेल बुलवाया है और जेल में कुछ ऐसी महिला बंदी हैं जिनके पति भी जेल में निरुद्ध है जो साथ में त्यौहार मनाएंगे।

वीओ – फतेहपुर जिले के जिला कारागार में बंद महिला बंदियों के लिए करवाचौथ के पूजा पाठ के लिए अलग से व्यवस्था की है और जिसके कारण महिला बंदियों ने जेल में व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। जिसके लिए जेल प्रशासन ने महिलाओं के पूजा पाठ व खानपान की समुचित व्यवस्था की है। सबसे ख़ास बात यह है की जेल प्रशासन द्वारा एक अनोखी पहल की शुरुवात की है बंद महिला बंदियों के पति को फ़ोन के माध्यम से बात करके उन्हें करवाचौथ का व्रत तोड़वाने के लिए जेल बुलवाया है और जेल में कुछ ऐसी महिला बंदी हैं जिनके पति भी जेल में निरुद्ध है जो साथ में त्यौहार मनाएंगे।

आपको बता दें की फतेहपुर जिला कारागार में कुल 50 महिला बंदी निरुद्ध हैं जिसमे 27 महिला बंदियों ने पति की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है और 17 महिला बंदी ऐसी हैं की जिनके पति साथ में जिला कारागार में बंद हैं। जिनके लिए जेल प्रशासन द्वारा पूजा पाठ व व्रत तोड़ने के लिए खानपान की समुचित व्यवस्था की है और 10 ऐसी महिला बंदी हैं जिनके पति बाहर हैं जिसके लिए जेल प्रशासन ने फ़ोन के माध्यम पति को व्रत तोड़वाने के लिए जेल में बुलवाया गया है। जेल प्रशासन की इस अनोखी पहल को महिला बंदियों ने काफी सराहा है और उनके चेहरे पर ख़ुशी देखी गई है।

REPORT- BHEEM SHANKAR..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…