किशोरी का शव मिलने से फैली “सनसनी”…

UP Special News

मथुरा  (जनमत) :- मथुरा जिले से चौमुहां हाईवे स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास खाली पिलोट में 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। किशोरी शुक्रवार शाम से गायब थी। उसका शव घर से ही मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर मिला है। किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान बने हुए थे। गले पर नाखून के निशान भी मिले हैं। वहीं उसके गले में शोल से फंदा लगा हुआ था। प्रथम दृष्टतया शव को देखकर यही कयास लगाए जा रहे है कि दुष्कर्म में नाकाम होने पर किशोरी की हत्या की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों व भीड़ के आक्रोश का सामना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन शाम छह बजे सर्वोदय विद्यालय के पीछे चल रही भागवत में भंडारे का प्रसाद लेने गई थी। देर रात्रि तक घर न पहुचने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं तलाश नही लगी। कस्बा निवासी एक महिला सुबह गोबर डालने के लिए पिलोट की तरफ गई तो उसे वहां किशोरी का शव दिखाई दिया। शव की सूचना मिलते ही मौके पर परिजनों के साथ कस्बावासियों की भीड़ एकत्रित हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाएं हैं। किशोरी के पिता ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग जो यहां से अपनी जमीन बेचकर मथुरा रह रहे है वो उनके परिवार को मारना चाहते हैं। कई बार पहले भी हम पर हमला हो चुका है। पुलिस को 3 बार शिकायत पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई है। मृतका के तीन भाई व दो बहनें हैं वह परिवार में सबसे छोटी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर सुशील कुमार, जैंत थानाध्यक्ष सुशील कुमार योगी, थाना हाईवे प्रभारी अनुज कुमार, थाना यमुनापार प्रभारी शशिप्रकाश, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम मौके पर पहुच गए। एसपी सिटी ने परिवार को घटना के खुलासे की सांत्वना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही बताया कि पैनल से पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- SAYYED JAHID…