अयोध्या में श्री राम महायज्ञ का हुआ आयोजन

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- उत्तर प्रदेश के धर्म की नगरी अयोध्या में वृहद स्तर पर श्रीराम महामंत्र यज्ञ का धार्मिक आयोजन होने जा रहा है | यह महामंत्र यज्ञ कल यानी 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के साथ-साथ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं। इस श्रीराम महामंत्र यज्ञ में 501 भागवत का परायण, 501 यजमानों के द्वारा की जाएगी. इसमें प्रदेश ही नहीं देश के सभी वरिष्ठ महामंडलेश्वर, जगतगुरु और निंबार्काचार्य शामिल होंगे। इस महामंत्र यज्ञ की जानकारी देते हुए जगद्गुरु रामानंदाचार्य बताया कि अयोध्या में होने जा रहे |

इस श्रीराम महामंत्र यज्ञ में पूरे भारतवर्ष के जगतगुरु महामंडलेश्वर सभी लोग शामिल होंगे।जबकि कलश यात्रा 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजे निकाली जाएगी। इस दौरान घोड़ा रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण, भारत, तो हनुमान जी महाराज हाथी पर विराजमान होंगे।अन्य रथों पर भारत से आए हुए महापुरुष जैसे जगन्नाथ ऋषिकेश पुरी के महंत बैठेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में लगभग एक लाख से ऊपर भक्त शामिल होंगे. 501 श्रीमद् भागवत की पोथी होगी, तो 501 जोड़े श्रीमद्भागवत के यजमान होंगे |

540 राम भक्त राम मंत्रों का जप करेंगे |  वहीं 540 लोग हवन करेंगे। इसमें सभी जगत गुरु महामंडलेश्वर सारे जगत के कल्याण के लिए मंत्र का जप करेंगे, इस पूरे आयोजन में श्रीमद् वाल्मीकि कथा का भी आयोजन होगा। दरअसल रामनगरी अयोध्या में इससे बड़ा कार्यक्रम पहले नहीं हुआ है | पहले दिन 1100 कलश की स्थापना पर यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों राम भक्त शामिल होंगे | 540 राम भक्तों के द्वारा प्रतिदिन राम मंत्रों का जाप किया जाएगा और सवा लाख प्रतिदिन यज्ञ में आहुतियां दी जाएँगी | जबकि हाथी-घोड़े भी रथ यात्रा में शामिल होंगे।

Reported By :- Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra