सिद्धार्थनगर जिले बाढ़ का नदियों तांडव शुरू

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर जिले बाढ़ का तांडव शुरू हो गया है। पिछले छह दिनों से हो रही बारिश से ज्यादातर नदियों उफान पर है। इस समय राप्ती, बूढ़ी राप्ती ,बाणगंगा और कूड़ा नदी उफान पर है। इस समय राप्ती नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है । इस समय कछार क्षेत्र में बाढ़ का तांडव शुरू हो चुका है।

दर्जनों गाँवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। लोग अब सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गये है। बाढ़ प्रभावित लोग शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाने लगे है। अभी तक कुछ जगहों नाव तक कि व्यवस्था नही हो पाई है लोग अपने गाँव में पूरी तरह से कैद है। वहीं ,  प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दे रहा है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि अब तक जितने भी गाँव बाढ़ से प्रभावित है सभी की हर सम्भव मदद की जा रही है। बाढ़ पीड़ितों को कोई भी परेशानी नहीं हो पाएगी।

Reported By :- Dharamveer Gupta

Published By :- Vishal Mishra