क्वारंटाइन सेंटर में निकला नाग

UP Special News

बुलंदशहर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बनाए गए एक क्वारंटाइन सेंटर में नाग निकलने के बाद वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया  है।

जिले में प्रशासन के द्वारा बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में एक सांप घुस गया। क्वारंटाइन सेंटर में मौजूद लोगों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, लोगों के होश उड़ गए, इसकी सूचना जिले के अफसरों को दी गयी, जिसके बाद बिल्डिंग में क्वारंटाइन किये गए सभी 14 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने का शपथपत्र लेकर घर भेज दिया गया।

इस क्वारंटाइन सेंटर में कुल 14 लोग रह रहे थे. ये सभी पिछले दिनों सरकारी दफ्तर में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां शिफ्ट किए गए थे। ये सभी कर्मचारी, अलग अलग पटलों से सम्बंधित थे जो कि शहर के ही एक आवासीय विद्यालय में बनाये गए आश्रय स्थल पर क्वारंटाइन किये गए थे।

Posted By:- Satyveer Singh