BJP युवा नेताओं की क्रिमिनल हिस्ट्री खोले जाने पर प्रशासन पर तानाशाही का लगा आरोप

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- अलीगढ़ में 7 भाजपा युवा नेताओं की जिला प्रशासन के द्वारा क्रिमिनल हिस्ट्री शीट खोलें जाने के सनसनीखेज मामले में भाजपा के जिला महानगर मंत्री संजू बजाज ने पलटवार किया है। 10 अलग अलग थानों में करीब 26 मुकदमों में लिप्त संजू बजाज ने भाजपा युवा नेताओं की हिस्ट्री शीट खोले जाने पर जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगा कर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज ने कहा कि  26 मुकदमों के बारे में पुलिस प्रशासन को पूरी जानकारी है| जिला प्रशासन खुन्नस निकालने के उद्देश्य से बदनाम कर रहे हैं| सभी मुकदमें जनता के लिए आंदोलन करने के लिए दर्ज है, प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर युवा भाजपा नेताओं ने विरोध जताया है. प्रशासन की तानाशाही पूर्ण कार्रवाई का विरोध किया गया\ संजू बजाज ने बताया कि लव जिहाद, धर्म परिवर्तन को रोकने को लेकर मुकदमा लगे है|  प्रशासन का क्रमिक आधार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे|

वहीं भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज का कहना है कि विद्यार्थी परिषद में रहते हुए पीड़ितों की आवाज उठाने के चलते मुकदमें दर्ज किए गए हैं| यह मुकदमें क्रिमिनल प्रवृत्ति के नहीं है| आंदोलन के हैं| इन्ही को आधार बनाकर जिला प्रशासन खेल कर रहा है| इसमें से आधे मुकदमों के बारे में तो पता भी नहीं है कि कब घटना हुई, कब मुकदमें लगे और चार्जसीट पहुंच गई| संजू बजाज ने बताया कि पीड़ितों की सुनवाई को लेकर प्रशासन टालमटोल करता है, तमाम लोग थाने के चक्कर काटकर एसएसपी ऑफिस पहुंचते हैं| लेकिन पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं होता, इसलिए हमें मजबूरन पीड़ितों की आवाज उठानी पड़ती है| संजू बजाज ने कहा कि जो मुकदमें लिखे गए हैं| वह छात्र जीवन में काम करते हुए, हिंदू संगठनों, सैकड़ों बेटियों को लव जिहाद से बचाने, धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए मुकदमें दर्ज किए गए| संजू बजाज ने कहा कि प्रशासन चुपचाप मुकदमें लगाता रहा, हमें पता ही नहीं चला|

संजू बजाज ने बताया कि काली पट्टी बांधकर जिला प्रशासन का विरोध दर्ज करा रहे हैं|  लोकतांत्रिक तरीके से जिला प्रशासन के खिलाफ क्रमिक आंदोलन चलाया जाएगा| भाजपा संगठन हमारे साथ है| संजू बाजार ने कहा कि हमारे शहर में लगातार कुट्टू, गाजा, चरस, नशीला इंजेक्शन अवैध धड़ल्ले से बिक रहा है| एसएसपी साहब खुद को ईमानदार बताते हैं लेकिन एसएसपी की नाक के नीचे दो नंबर के काम कैसे चल रहे हैं| जब इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाता है| भाजपा के नेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है| वह विपक्ष की भूमिका निभा रहा है| इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|वहीं महावीरगंज मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा पर दो मुकदमें दर्ज है| संजय शर्मा बताते हैं कि मलखान सिंह जिल अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टर रिश्वत मांग रहे थे| उसका विरोध किया और मुकदमा दर्ज हो गया| कोरोना काल में भी एक व्यक्ति की मदद करने पर मुकदमा दर्ज हुआ| संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा के सात नेताओं पर राजनीतिक मुकदमें हैं| संजय शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की मनोदशा खराब है|

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री, भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य ने विनय वार्ष्णेय ने बताया कि हम लोग जिला प्रशासन की आंख की किरकिरी बने हैं, क्योंकि यह आम नागरिकों की बात नहीं सुनते हैं| सीएए – एनआरसी मामले में  एक युवक की मौत के मामले में विनय जेल जा चुके हैं| ढाई साल बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव में विनय को छोड़ा था| उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हिस्ट्रीसीट खोल रहे हैं, जिला बदर और इन काउंटर जैसी कार्रवाई करने में जुटा हैं|

Reported By:- Ajay Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey