एंटी रोमियो टीम ने “मजनू” को सिखाया “सबक”…

UP Special News

झाँसी (जनमत):- मजनूओं के खिलाफ झांसी पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरु कर दी है। जिसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब छेड़खानी करने पर एक मजनू को एंटी रोमियो टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद सबक सिखाते हुए उसे बीच चौराहे पर मुर्गा बनाया और अपने साथ थाने ले गई।

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर मनचलों पर लगाम कसने के लिए एंटी रोमियो टीम मौजूद थी। इसी दौरान वहां एक मजनू किसी लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। शोर मचाने पर एंटी रोमियो टीम हरकत में आई और महिला सिपाही ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि नशे में धुत होने के कारण पकड़ा गया युवक पुलिस की पकड़ से छूटने का प्रयास करता रहा लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। मनचले को सबक सिखाने के लिए महिला सिपाहियों ने उसे बीच चौराहे पर कान पकड़कर पहले उठक बैठक लगवाई। इसके बाद मुर्गा बनाया। पुलिस द्वारा मनचले को सबक सिखाने का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है….

Posted By:- Ankush Pal,

Special Desk.