लखीमपुर प्रदर्शन की आग लखनऊ तक पहुची पुलिस की गाड़ी में लगी आग….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-  कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने के लिए निकली लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पुलिस को चकमा दे कर लखीमपुर खीरी के लिये घर से निकले। वहीं अखिलेश यादव अपने घर के बाहर धरने पर बैठे, उनके साथ रामगोपाल यादव भी मौजूद हैं।लगी

दूसरी तरफ गौतमपल्ली में पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि यह किसने किया इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है।हापुड़ से लखीमपुर जा रहे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के काफिले को पुलिस ने छिजारसी टोल पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उनके काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पीछे धकेल दिया। जिसके बाद जयंत चौधरी काफिले के साथ आगे रवाना हो गए। चालाकी से झांसी टोल पर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल रात से ही तैनात कर दिया गया था। मुरादाबाद की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। गाड़ियों के नाम पते दर्ज किए जा रहे हैं।कांग्रेस के अनुसार उनके नेता प्रमोद तिवारी और सलमान खुर्शीद को भी हाउस अरेस्ट किया गया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…