अयोध्या नगर निगम के 41 गाँवों पर टैक्स लगाने से मचा सियासी “तूफ़ान”….

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- यूपी के अयोध्या जिले में नगर  निगम अयोध्या के खिलाफ 41 गाँवों पर टैक्स लगाने के मामले को लेकर अयोध्या में सियासत गर्मा गई है। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने नगर आयुक्त व महापौर की मिलीभगत से निगम में केवल भ्रष्टाचार आरोप लगाया है।तो दूसरी तरफ सरयू विकास सीमित ने प्रदेश अध्यक्ष ने अवधेश सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी।दरसअल नगर निगम में शामिल किये गये 41 गाँवों पर टैक्स लगाने के मामले पर पूर्व मंत्री ने नगर आयुक्त व महापौर की मिलीभगत से निगम में केवल भ्रष्टाचार ही हो रहा है विकास का नहीं। दोनों मिलकर लूटघसोट कर रहें है। नगर निगम नियम विरुद्व शामिल किये गए नये गांवो पर टैक्स लगा रहा है जबकि निगम मे शामिल होने वाले नये वार्डो पर दो वर्षों तक कोई टैक्स नहीं लगाया जा सकता। यहां करीब डेढ़ वर्ष हुए नगर निगम बने तब से अब तक इन 41 नये गांवो में निगम द्वारा कोई विकास के कार्य नहीं कराये गये और न ही निगम की तरफ कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।

नगर निगम द्वारा कुछ अखबारों मे छपवाए गये विज्ञापन जिसमें नगर निगम में शामिल 41 गांवों पर लगने वाले टैक्स की सूची दी गई है जिसे अप्रैल 2021 से मान्य किया गया है। जबकि यह विज्ञापन जून माह में प्रकाशित कराया गया है जिसे फरवरी या फिर मार्च माह में प्रकाशित कराना चाहिए था। पूर्व मंत्री ने हवाई अड्डे के लिये किसानों की जमीनें जबरन लिखवाने का भी प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को जबरन धमका कर उन्हें जेल भेजने का हवाला देते हुए उनकी जमीनों को अधिकृत कर हवाई अड्डे के नाम पर अधिकारी लिखवा रहें है। अगर उसके बाद भी 41 गांवों को लेकर अधिकारियों ने न मानी तो इन गांव वालों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी कोविड नियमों का पालन करते हुये धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। पूर्व मंत्री ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल के सिर्फ 6 महीनें बचे है और 2022 में सपा की सरकार बनने पर सम्पूर्ण अयोध्या नगर निगम को टैक्स फ्री कर दिया जायेगा और अयोध्या में राम राज्य की परिकल्पना को पूरा किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि सपा सरकार बनने पर अगर किसी किसान की भूमि को लिखवाया या उनके विरद्व मुकदमा दर्ज हुआ तो ऐसे अधिकारियों को जेल जाने को भी तैयार रहना होगा।वही दूसरी तरफ सरयू सीमित के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर निगम में शामिल 41 गांव के लिए टैक्स का निर्धारण किया गया है।जो अभी टैक्स निर्धारण ठीक नहीं है। 41 गांव में अभी नगर निगम ने कोई सुविधा नही दी है।और न बिजली न पानी न सड़क, इसलिए नगर निगम ने अभी तक कोई सुविधा नही दी है। इसलिए टैक्स निर्धारण अभी ठीक नहीं है। नगर आयुक्त व महापौर की मिलीभगत को लेकर उन्होंने चेतावनी दी. कि यदि नगर निगम ने बलपूर्वक आम जनमानस पर टैक्स लागा तो उसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।तो हमारी समिति के द्वारा बड़ा आंदोलन कराने पर मजबूर हो जाएंगी। अवधेश सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा सरकार के सभी अधिकारी भ्रष्टाचार की चर्म सीमा पार कर चुके हैं। हमारी सीमित किसी भी सीमा तक जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ी रहेगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…