विपक्ष का मन खुद स्थिर नही केवल भानुमती का जोड़ रहा कुनबा:- सतीश महाना

UP Special News

हरदोई(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री व औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने विपक्ष को रिजेक्टेड विपक्ष बताते हुए कहा कि विपक्ष के पास आज वही लोग हैं जो भाजपा से बाहर हैं भाजपा ने रिजेक्ट कर दिया है यह लोग केवल भानुमति का कुनबा जोड़ रहे है इसलिए कभी इस दल से कभी उस दल से हाथ मिलाते है।

प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूछे गए कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर कहा कि सपा और कांग्रेस कभी किसी दल से हाथ मिलाते हैं कभी किसी दल से हाथ मिलाते हैं इनके सामने एक ही कहावत साबित होती है कि कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा भानुमति का कुनबा जोड़ा। सतीश महाना ने कहा कि यह दल चुनाव जनता के हित के लिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत इच्छा स्वार्थ पूर्ति के लिए चुनाव लड़ते हैं और जनता इनको जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा जब चुनाव मिलकर लड़े थे उसके भी परिणाम सब जानते हैं सपा ने बहुजन समाज पार्टी से लड़कर चुनाव लड़ा उसका भी परिणाम जनता जानती है।सतीश महाना ने कहा कि इनका मन स्वयं स्थिर नहीं है यह खुद कंफ्यूज हैं।उन्होंने कहाकि भाजपा के साथ जनता है जनता ने स्वयं मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार फिर बनाएगी।उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज वही लोग हैं जिनको भाजपा ले नहीं रही है यह सब रिजेक्टेड है।

केजरीवाल के अयोध्या आने पर उन्होंने कहा कि जो राम के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगा रहे थे आज वह राम की अयोध्या आ रहे हैं यह अच्छी बात है। प्रभारी मंत्री हरदोई में मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे थे|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar