मोदी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व बहुत ही अद्भुत है :- सांसद सीमा द्विवेदी

UP Special News

अमेठी (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित लिखित पुस्तक मोदी@20 पर संगोष्टी का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगोष्टी में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य वेद प्रकाश आर्य व प्राचार्य मानसिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने किया।

संगोष्टी में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मोदी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व बहुत ही अद्भुत है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर वेद प्रकाश आर्य व प्राचार्य ए एच इंटर कॉलेज जगदीशपुर मान सिंह ने भी संगोष्टी को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष होने वाले MODI@20 आयोजित कार्यक्रम में पीएम की उपलब्धियों को गिनाया गया।

मोदी@20 पुस्तक में देश के विभिन्न नामी-गिरामी हस्तियों द्वारा लिखित विचार का एक संकलन है। जिसमें मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विभिन्न विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे हैं। जिस का संकलन इस पुस्तक में किया गया है।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह ने दी।

आयोजित गोष्टी में जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, जिला मीडिया सहप्रभारी अरुण मिश्र,जिला मंत्री अतुल सिंह, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,मंडल अध्यक्ष में महेंद्र कुमार मिश्र,अजय तिवारी,शंकर बक्श सिंह,राजेश सिंह,अजय अग्रवाल,मंडल महामंत्री रामगोपाल कौशलव जयविंद सिंह सहित जिले के प्रबुद्ध जन डॉक्टर अधिवक्ता गण,अध्यापक गण एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Report By – Ram Mishra

Published By – Vishal Mishra