जनता की समस्याओं का हो त्वरित “निस्तारण”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों- सुल्तानपुर, लखीमपुर, गोण्डा, उन्नाव, सम्भल, शाहजहांपुर, अमेठी, जालौन, कानपुर, हरदोई, प्रयागराज, कौशाम्बी, महाराजगंज, देवरिया आदि से आये लोगों ने  उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी तथा प्रार्थना-पत्र दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश श्री मौर्य ने दिये।

Posted By:- Ankush PAl…

Reported By:- Dhirendra Srivastava,Lko.