बारातियो से भरी बोलेरों अनियंत्रित होकर कुए गिरी

UP Special News

महोबा (जनमत):- मध्यप्रदेश के दीवानजी पुरवा गांव में हुए एक हादसे में उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा निवासी 6 लोगों की मौत हो गई। भयानक हादसे का शिकार हुए 3 लोगों का फिलहाल अभी पता नहीं चल सका है। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और मृतकों के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपये आर्थिक सहयोग करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है।

सभी मृतक बरात में शामिल होने के लिए महोबा के स्वासा गांव से मध्यप्रदेश के लिए थे। बारातियो से भरी बोलेरों गाड़ी मध्यप्रदेश के दीवानजी पुरवा पहुंची थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर एक कुए में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक 6 शवों को बरामद कर लिया था जबकि 3 अन्य लोगों की तलाश जारी थी। मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी ने भी 6 बारातियों के मरने की पुष्टि की है।

Posted By:- Amitabh Chaubey