किशोरी को युवकों ने अगवाह कर वारदात को दिया “अंजाम”…

UP Special News

एटा (जनमत):- यूपी के एटा जिले के निधौलीकलां थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जानकारी के मुताबिक एक किशोरी को तीन युवकों  ने अगवा कर मारपीट कि और विषाक्त पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया.  किशोरी के पिता के  मुताबिक बेटी को तीन लोगो ने घर से अगवा कर ले गए, मामले की जानकारी होने पर उसकी खोजबीन की गई, दिन मैं लगभग 11 बजे घर से कुछ दूरी पर एक मढैया मैं अर्धविक्षिप्त अवस्था मैं किशोरी वरामद हुई.

जिसके बाद मामले कि सूचना 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशोरी को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया जहां लगभग 6 घण्टे तक चिकित्सक उसका उपचार करते रहे लेकिन सेहत मैं सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है. वहीँ इस दौरान पिता ने गंभीर आरोप लगाया और बताया कि वारदात के दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म  भी किया गया है, हालाँकि  पुलिस दुष्कर्म के आरोप को सिरे से नकार रही है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों मैं से एक को गिरफ्तार कर लिया है अन्य दो की तलाश जारी है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किये जाने का दावा किया जा रहा है.

PUBLISHED BY:- ANKUSHPAL..                                                                                            REPORTED BY:- NAND KUMAR