मंदिर में पूजा करने गई महिला को पुरानी रंजिश में मारी “गोली”…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- यूपी के अलीगढ  जिले के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के याकूतपुर में देर रात महिला को उस वक्त गोली मारने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जब महिला अपने घर से मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर से पूजा करने के बाद जब महिला अपने घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी युवक शिवा ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते तमंचा निकालकर महिला को गोली मार दी। तमंचे से निकली गोली महिला के शरीर में लगते ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद हमलावर महिला के साथ गोलीकांड की वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। काफी देर तक महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग ढूंढते हुए मंदिर की तरफ पहुंचे।जहां महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा महिला को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गोली लगने के बाद घायल महिला का उपचार जारी है। तो वही हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गोली लगने के बाद अस्पताल के सफेद बिस्तर पर खून से लथपथ लेटी थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के याकूतपुर निवासी घायल महिला राजेश देवी का कहना है कि पुरानी जमीनी रंजिश के चलते इलाके के रहने वाले बदमाश किस्म के युवक शिवा के द्वारा देर रात उसको गोली मारकर गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया है। वही आपको बताते चलें कि थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के याकूतपुर निवासी घायल महिला राजेश देवी के भतीजे हरेंद्र कुमार की माने तो उसकी बुआ देर शाम अपने घर से पास के ही मंदिर में पूजा करने गई थी। जिसके बाद उसकी बुआ मंदिर से पूजा करने के बाद सड़क रास्ते अपने घर वापस लौट रही थी।

उसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी युवक शिवा के द्वारा रास्ते में उसकी बुआ को आते देख पुरानी जमीनी रंजिश के चलते आंटी में लगा तमंचा निकालकर बिना कुछ कहे सुने उसको गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी बुआ खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद गोलीकांड की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शिवा उनको खून से लथपथ जमीन पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान काफी देर तक जब बुआ राजेश देवी घर नहीं पहुंची। तो परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी। जिसके बाद परिवार के लोग उनको ढूंढते हुए सड़क के रास्ते मंदिर की तरफ जाने लगे। तभी परिवार के लोगों की नजर रास्ते पर पड़ी हुई उसकी बुआ राजेश देवी पर पड़ी। जहां गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी।घटना को देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों द्वारा उसकी बुआ को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ जमीन पर पड़ी राजेश देवी को परिवार के लोगों की मदद से आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार जारी हैं। तो वही पुलिस घायल महिला और उसके परिवारीजनों से घटनाक्रम को लेकर जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..