यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव उतराते मिलने पर जिले में मचा हड़कम्प

UP Special News

हमीरपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में यमुना की जल धारा में एक साथ दर्जनों लाशें उतराती देख पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। नदी में दर्जनों शव मिलने की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नदी में दर्जनों शव तैर रहे है पर यह वो शव है जिन्हें कानपुर और हमीरपुर जिलो के गाव वालो ने जल प्रवाह किया गया है।

यह है वो यमुना नदी जिसमे आज दर्जनों शव पानी मे उतराते देखे जाने के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया था। इन शवो की हकीकत जानने के लिये हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कानपुर और हमीरपुर जिलो के ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में लोगो की मृत्यु हो रही है । यह सब शवो को गामीणो द्वारा जल प्रवाहित किया गया है। हमीरपुर जिले में बहने वाली यमुना नदी का उत्तरी किनारा कानपुर में लगता है और दक्षिणी किनारा हमीरपुर में लगता है यानी कि यमुना नदी कानपुर और हमीरपुर जिलो की सीमा रेखा के रूप में बहती है ।

यमुना नदी को कानपुर और हमीरपुर जिले के लोग मोक्ष दाहिनी कालिंदी के रूप में मानते है और मत्यु होने पर इसी यमुना में जल प्रवाहित किये जाने की पुरानी परंपरा है । यमुना नदी में इक्का दुक्का शव तो हमेशा देखे जाते रहे है पर कोरोनॉ काल मे इस नदी में शवो की बाढ़ आ गयी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में कितनो बड़ी तादाद में लोगो की मौत हो रही है । कोरोनॉ के डर से ग्रामीण शवो का अग्निदाह करने के बजाये यमुना नदी में प्रवाहित कर दे रहे है इसी वजह से यमुना नदी में एक साथ दर्जनों शव उतरते नजर आ रहे है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ajit Singh