महादेव ताल में नाव पलटने से तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

UP Special News

देवरिया (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में एक दिल दिहला देने वाली घटना सामने आई है। भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के महादेव ताल में शुक्रवार की शाम को अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। नाव पर एक युवक समेत पांच किशोरियां सवार थीं। नाव पलटने से उस पर सवार पांच सहेलियां डूब गई। मुंडन के बाद नाव में वोटिंग करने एक युवक को साथ गई थी पांच किशोरियां, नाव पलटने से हो गया हादसा।

आनन-फानन गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रितू, रतन कुमारी, नंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य की हालत खराब बताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गड़ेर गांव में रामईश्वर निषाद के यहां मुंडन संस्कार था। जिसमें रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। मुंडन के बाद नाव में वोटिंग करने एक युवक को साथ लेकर पांच किशोरियां शाम को महादेव ताल पहुंच गईं। जहां छोटी नाव युवक संचालित कर रहा था।

Posted By:- Amitabh Chaubey                      Reported By:- Lal Babu