लगातार चार दिन बैंक बंद होने से करोड़ों का लेन-देन ठप

UP Special News

हरदोई (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में निजीकरण के विरोध में बैंकों की दो दिवसीय महाड़ताल शुरू हुई है। निजीकरण के विरोध में आज से बैंककर्मियों की घोषित दो दिवसीय हड़ताल के चलते हरदोई में बैंकों के ताले नही खुले। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वाहन पर होने वाली इस हड़ताल में चार अधिकारी संगठन और पांच कर्मचारी संगठन शामिल हो रहे है|

जो करीब शत प्रतिशत बैंक कर्मियों का प्रतिनिधित्व करते है। देश के 84 श्रम संगठनों ने इस राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक आरके पांडेय ने बताया कि हमारी इस हड़ताल के साथ महाराष्ट्र का बैंक कर्मचारी सेना नामक संगठन भी शामिल हो रहा है|

जो यूएफबीयू का घटक संगठन तो नहीं है पर महाराष्ट्र के राजनीतिक दल शिवसेना की मजदूर इकाई का संगठन है। हमारे साथ यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस भी हड़ताल में शामिल हो रही हैं। यह बैंककर्मियों की एक बड़ी हड़ताल यानि “महाहड़ताल” है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Sunil Kumar