बारिश से बर्बाद हुए किसानो का सहारा बना पेड़…

UP Special News

शाहजहांपुर (जनमत) :- यूपी के शाहजहांपुर में तीन दिन तक लगातार हुई भारी बारिश के कारण किसानो की फसल बर्बाद हो गई है। खेत में कटी पडी धान की फसल पानी में तैरने लगी है। किसानो की आधी फसल तो पानी में बह चुकी थी शेष बचे हुए धान को बचाने के लिए गांव के किसानो ने नई जुगाड निकाली। पानी में भीगी फसल को सुखाने के लिए किसानो ने अपनी धान की फसल को पेड की टहनियों पर रख दिया। शाहजहांपुर की जैतीपुर ब्लाक के किसानो के मुताबिक पूरे खेत में पानी भरा है।

इसी के साथ ही आधी फसल तो पानी में बह गई है लेकिन शेष बची धान की भीगी फसल को सुखाने के लिए पेड का सहारा लिया है। किसानो ने अपनी धान की फसल को पेड की टहनियों पर बिछा दिया है। जिससे उनके धान से पानी टपक जायेगा और फसल हवा में सूख जायेगी। पेड पर भीगी फसल को सुखाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- RAJEEV SHUKLA…