मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ “आयोजन”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :-  उत्तर प्रदेश के प्रशासन एवं प्रबन्धक अकादमी एवं राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के महानिदेशक एल वेकटेश्वर लू ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता जागरूकता सम्बंधी कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद के पांचवे चरण के मतदान 27 फरवरी में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लोगों को प्रेरित और उत्साहित करना था। मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें सभी को अपने अधिकारों के साथ मतदान के कर्तव्य का पालन करना चाहिए।इस दौरान एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि आज के कार्यक्रम उद्देश्य सिर्फ समाज के सभी वर्गो सबको में मतदान के लिए जागरूकता उत्पन्न करना। सकारात्मक सोच के साथ संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आज यहां पर जिला प्रशासन अनेक स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न विद्यालयों द्वारा इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके लिए मैं सभी से आहवान करता हूं कि अपने विवेक का इस्तेमाल कर बेहतर से बेहतर सकारात्मक सोच के साथ अपने प्रतिनिधि का चुनाव करें तथा मतदान के महत्व को मतदाता समझें।

उन्होंने कहा कि कुछ मतदाता संविधान के मूल्यों को नही समझते, यह गम्भीर चिंता का विषय है। हम लोगों को सोचना चाहिए कि चुनाव के दौरान अगले एक माह तक पूर्व जिम्मेदारी के साथ मतदाता जागरूकता का कार्य करें। लोगों के अंदर चेतना लाने का कार्य करें हर एक व्यक्ति तक जाकर उनकी चेतना को जगाने का कार्य करें। जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्लाक में बुलाकर उन्हें जिम्मेदारी दें सभी गांव गांव में घूम कर जागरूक करें कि वोट नही डालेंगे तो उनका सशक्तीकरण कैसे होगा। प्रजा तंत्र लाने के लिये हमारे महापुरूषों ने जान की बाजी लगायी। इसका निर्माण वोट से होता है और जब प्रतिभाग नही करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। प्रजा तंत्र का प्राण वोट व्यवस्था है। 100 प्रतिशत यदि मतदान हो गया तो 100 प्रतिशत प्रजातंत्र को मजबूत व सुरक्षित करने के लिए मतदान अवश्य करें। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, विशेष रूप से सरकार से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है। वह यह देखें कि कोई मतदान क्यों नही कर रहा है उस समस्या को दूर कराना/प्रेरित करना है। वोट डालने के लिए जागरूकता अभियान के साथ हर एक गांव में हर एक वोटर तक पहुंचना आवश्यक है, यही हमारा लक्ष्य एवं जिम्मेदारी होनी चाहिए। कम से कम 70 प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए आप सभी लोग लगे। समूहों, बच्चों, एनसीसी कैडेट आदि द्वारा घर-घर जागरूकता अभियान का जनपद/तहसील स्तर के अधिकारी स्वयं व अपने अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से नियमित फीडबैक भी घर-घर जाकर लें।इस अवसर पर जनपद के पांचों विधान सभा के निर्वाचन अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- AZAM KHAN…