संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई आग…

UP Special News

प्रतापगढ़ (जनमत):- प्रतापगढ़ जिले के कोहडौर थाना अंतर्गत लौली पोख्ता खाम गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई आग बुरी तरह से झुलसी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर एंबुलेंस द्वारा महिला को पहुंचाया जिला अस्पताल जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज के लिए किया रेफर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है फिलहाल अभी तक मामले में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने उसे आग लगाई है कि किसी और कारण वर्ष आग लगाई पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

दरअसल थाना कोहड़ौर पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम लौली पोख्ता खाम में एक महिला द्वारा स्वयं पर तेल डालकर आग लगा लेने की सूचना प्राप्त हुई।इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि माधुरी देवी (उम्र लगभग 32 वर्ष) पत्नी राम शिरोमणि यादव नि0 लौली पोख्ता खाम,थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ अपने घर पर अपने बच्चों साथ रहती है।इसके पति बाहर किसी अन्य प्रदेश में काम करते हैं। आज सुबह किसी निजी कारणों से माधुरी देवी ने स्वयं पर तेल डालकर आग लगा लिया है। घायल को इलाज हेतु सीएचसी कोहड़ौर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ लाया गया है,इलाज चल रहा है। मजरूबा की स्थिति स्थिर है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हो रहा है।मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर स्थानीय पुलिस बल के साथ मौजूद हैं, मामले की जांच की जा रही है, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                       REPORT- VIKAS GUPTA