2 करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

CRIME UP Special News

बहराइच (जनमत):- भारत नेपाल सीमा पर स्थित जनपद बहराइच के रुपईडीहा में सघन तलाशी के दौरान सीमा सुरक्षा बल एवं पुलिस की टीम ने एक महिला को हिरासत में लिया है|

नेपाल से हिमाचल प्रदेश जा रही महिला के पास से 5 किलो चरस बरामद की गई है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है| सघन जांच के बाद गिरफ्तार महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया है| महिला नेपाल से चरस लेकर हिमाचल जा रही थी जिसे महानगरों में सप्लाई किया जाना था|

Reported By:- Rizwan Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey