विधवा महिला सहित युवक को बेरहमी से “पीटा”….

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में विधवा महिला और युवक के साथ अमानवीय सलूक किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाया और थाने लेकर आई।  जानकारी के अनुसार विधवा महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध हैं। युवक भी विधुर है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद दोनों गांव में ही एक साथ रहते हैं।

ग्रामीण उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने विधवा महिला के घर पर धावा बोल दिया। दोनों को पकड़कर घर से ले गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने विधवा महिला और युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उनके सिर मुंडवा दिए।  इसके बाद जूते-चप्पल की माला गले में डालकर दोनों को गांव में घुमाया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने विधवा महिला और युवक को बचाया। इस बीच आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat News.