मामूली कहा सुनी होने पर युवक की गोली मारकर हत्या

CRIME UP Special News

रामपुर (जनमत):- रामपुर के सैफनी क्षेत्र के ग्राम ताजपुर बेहटा गांव में बीती रात्रि में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक दिन पहले हुई थी पड़ोसी से कहासुनी

                                                                                       (मृतक की फाइल फोटो)

गांव निवासी श्याम सिंह के घर के सामने ग्राम प्रधान की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे लेकर एक दिन पहले श्याम सिंह की पड़ोस के अमरपाल से कहासुनी हो गई थी। नाले की खुदाई श्याम सिंह के मकान से सटाकर कर दी गई जबकि अमरलाल के घर से काफी दूर खोदाई की गई है। जिसका श्याम ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

Reported By:- Abhishek Sharma

Posted By:- Amitabh Chaubey