गंगा घाट पर स्नान करने गए युवक कि डूबने से हुई मौत

UP Special News

भदोही (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा चौकी अंतर्गत मवैया गांव में मंगलवार को दोपहर गांव  के लड़कों के साथ गंगा  घाट पर स्नान करने गया शिवम, अंकित संदीप, सूरज सभी की उम्र लगभग 13 से 14  की उम्र के थे। वही गंगा स्नान  करते वक्त लव कुश गंगा में डूब गया। लव कुश के साथियों ने  खोजने का प्रयास किया। और जब लव कुश नहीं मिला तो वे लोग चुपचाप घर चले गए।  और इसकी सूचना  किसी भी परिजन को नहीं दी। वही शाम होने पर लव कुश के पिता राजेंद्र पाल लव कुश को घर  ना आने पर लव कुश को खोजने लगे और साथी लड़कों से जब कड़ाई से  पूछने पर उसकी डूबने की जानकारी हुई|

वहीं इसकी सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। और अंधेरा होने के कारण रात में खोजने नहीं गए वही बुधवार कि सुबह  गोताखोरों की मदद से  लाश को खोजा गया।  और इसकी सूचना कटरा चौकी प्रभारी अविनाश प्रकाश राय को दी गई। और इसकी सूचना पाते ही कटरा चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद लाश को पीएम हेतु भेज दिया।  वही कलिक मवैया निवासी राजेंद्र के तीन लड़के तथा एक लड़की मे लव कुश सबसे बड़ा था और उसकी उम्र 14 वर्ष थी।

Posted By:-Anand Tiwari