पुत्री ने खोला हत्या का राज

CRIME UP Special News

मैनपुरी(जनमत):जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सगे देवर ने रात्रि के समय मकान के ऊपर छत पर सो रही अपनी सगी भाभी की धारदार हथियार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी और भागने में सफल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तो वही मृतका की पुत्री ने खोला हत्या का राज पुत्री के आधार पर पुलिस अब हत्या करने वाले आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए तलाश मैं जुटी हुई है| मामला मैनपुरी जनपद के ग्राम छवीलेपुर का है| जहां के रहने वाले राजू, शिवराज, वीरराज, देवराज चार भाई थे। इनमें से वर्ष 2006 में राजू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद राजू की पत्नी गीता उर्फ पुष्पा  देवर शिवराज के साथ रहने लगी। परिवार संयुक्त रूप से रहता है। बताया जा रहा है कि राजू की मौत का क्लेम मिला था, जिसको शिवराज ने मकान के निर्माण आदि में लगा दिया। गीता रुपयों के बंटवारे की मांग करती थी।

जिसका वीरराज विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर कई बार गीता और वीरराज का विवाद भी हुआ। तीन दिन पूर्व गीता और वीरराज में विवाद भी हुआ था गीता की तहरीर पर पुलिस ने वीरराज का शांतिभंग में चालान भी किया था।मंगलवार रात गीता अपने बच्चों समेत छत पर सोई हुई थी। रात लगभग एक बजे वीरराज सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ आया। 

वीरराज ने गीता के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वीरराज शव को छिपाने के कहीं ले जा रहा था, तभी गीता की 13 वर्षीय पुत्री जाग गई। उसके शोर मचाने पर परिजन जाग गए। इस पर आरोपी शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है| आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

Reported By – Gaurav Panday 

Published By – Vishal mishra